Besan Chilla Recipe

बेसन चीला एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है जो चने के बेसन से बनाया जाता है यह एक हल्का पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता है जिसे सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक के रूप में खाया जा सकता है बेसन चीला बनाना बहुत आसान है और इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है इसमें थोड़ी सी सब्जियां अगर मिला ली जाए तो उसकी पौष्टिकता और अधिक बढ़ जाती है इसे लंच के रूप में भी आप खा सकते हैं और बच्चों के स्कूल के टिफिन में भी इसे मीठी चटनी जैम के साथ खाया जा सकता है

बेसन चीला बनाने की सामग्री

  • बेसन – 1 कप

  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ

  • टमाटर – 1 छोटा बारीक कटा हुआ

  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई

  • अदरक का पेस्ट – 1 टीस्पून

  • धनिया पत्ता – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ

  • नमक – स्वाद अनुसार

  • हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून

  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ टीस्पून

  • अजवाइन – ¼ टीस्पून

  • पानी – आवश्यकतानुसार

  • तेल – सेंकने के लिए

बेसन चीला बनाने की विधि

  1. एक बाउल में बेसन डालें और उसमें नमक हल्दी लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन मिलाएं,अजवाइन से गैस और अपच की समस्या नहीं रहती है

  2. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूथ घोल तैयार करें,और इस खोल को अच्छी तरीके से फैट ले,ताकि गुठलियों ना रहे ,मिश्रण  बनाने के बाद थोड़ी देर तक इस ढक कर रख दे

  3. घोल में कटा हुआ प्याज टमाटर हरी मिर्च अदरक और धनिया पत्ता मिलाएं

  4. तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं

  5. अब एक करछी घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं

  6. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर सेंकें

  7. गरमागरम बेसन चीला को हरी चटनी या दही के साथ परोसें,
  8. अगर आप सादा चीला बनाना चाहते हैं तो आप कलछुल से बेसन के घोल को लेकर के गर्म तवे पर फैला ले और गोल-गोल घुमाते हुए घोल को पतला फैला लीजिए थोड़ा सा तेल चीले के किनारे और इसके ऊपर डाल दे जैसे ही चीले  के ऊपरी सतह का रंग हल्का सुनहरा होने लगे इस पलट दें और थोड़ा सा दबा करके दोनों तरफ से अच्छी तरीके से ब्राउन होने तक शक्कर प्लेट से निकाल ले

बेसन चीला के फायदे

  • बेसन में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है

  • यह वजन घटाने में सहायक है क्योंकि इसमें तेल कम होता है

  • डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है

  • इसमें मौजूद विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और आयरन शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं

यह हल्का और पचने में आसान नाश्ता है

पोषण जानकारी (1 बेसन चीला लगभग)

पोषक तत्व

मात्रा (लगभग)

कैलोरी

150-170 kcal

प्रोटीन

6-8 g

फाइबर

2-3 g

फैट

4-5 g

कार्बोहाइड्रेट

20 g

आयरन

1.5 mg

नोट – कैलोरी मात्रा तेल और सब्जियों की मात्रा पर निर्भर करती है

सुझाव

 नॉन स्टिक तवे पर चिल आसानी से तैयार हो जाता है यह उसे पर चिपकता नहीं है

 

२- कई बार बच्चे प्याज टमाटर मुंह पर आने से उसे खाना पसंद नहीं करते हैं तो इस अवस्था में आप टमाटर को पीस करके भी गोल में डाल सकते हैं

३- तवे को अच्छी तरीके से गर्म करें और चीले का घोल डालते समय उसके तापमान पर ध्यान दें अगर यह तेज गैस की आच होने लगे तो उसे अपने हिसाब से कम कर ले,यदि घोल पतला या मोटा भी हो गया हो तो उसमें पानी की मात्रा डालकर एडजस्ट कर ले या फिर थोड़ा बेसन डाल करके घोल को ठीक कर ले आप चाहे तो इस घोल में एक चम्मच सूजी भी डाल सकते हैं 

बेसन चीला से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)

प्र 1. क्या बेसन चीला वजन घटाने में मदद करता है
उत्तर – हां बेसन चीला में प्रोटीन अधिक और फैट कम होता है जिससे यह वेट लॉस डाइट के लिए उपयुक्त है

प्र 2. क्या बेसन चीला को रात में खा सकते हैं
उत्तर – हां इसे हल्के डिनर के रूप में खाया जा सकता है लेकिन तेल का प्रयोग सीमित रखें

प्र 3. क्या बेसन चीला में दही डाल सकते हैं
उत्तर – हां दही डालने से चीला नरम और स्वादिष्ट बनता है

प्र 4. क्या बेसन चीला बच्चों के लिए अच्छा है
उत्तर – हां इसमें पौष्टिक तत्व होते हैं जिससे यह बच्चों के लिए भी हेल्दी नाश्ता है

प्र 5. क्या बेसन चीला में और कौन सी सब्जियां डाल सकते हैं
उत्तर – आप इसमें कद्दूकस की हुई गाजर पत्तागोभी पालक या शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं

निष्कर्ष

बेसन चीला एक आसान पौष्टिक और स्वादिष्ट भारतीय डिश है जिसे कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है यह हेल्दी नाश्ते के साथ-साथ वजन नियंत्रण के लिए भी लाभदायक है ताजा सब्जियों के साथ इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं

Atta Ladoo

Atta Ladoo आटे के लड्डू भी एक प्रसिद्ध पारंपरिक भारतीय मिठाई हैं, जो विशेष रूप से सर्दियों, प्रसव के बाद, कमजोरी और पूजा-पाठ में बनाए

Read More »

Til Ke Ladoo

Til Ke Ladoo  तिल के लड्डू भी सर्दियों में बनाई जाने वाली एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो विशेष रूप से मकर संक्रांति, लोहड़ी और

Read More »

Murmura Laddu

Murmura Laddu मुरमुरा के गुड़ के लड्डू एक अत्यधिक शौक से खाई जाने वाली भारतीय मिठाई हैं, जो खासतौर पर मकर संक्रांति, लोहड़ी, पूजा-पाठ और

Read More »

Besan Halwa Recipe/ How to make Besan Halwa/

Besan Halwa Recipe/ How to make Besan Halwa/जाने बेसन के हलवे को मखमली बनाने का यह सीक्रेट बेसन का हलवा एक प्रसिद्ध और शौक से

Read More »

Halwai Jaisa Tasty Sooji ka Halwa

Halwai jaisa Tasty Sooji Ka Halwa सूजी का हलवा भारत की रसोई की सबसे सरल, सात्विक और प्रिय मिठाई व्यंजनों में से एक है। यह

Read More »

Moong Dal Halwa

Moong Dal Halwa मूंग दाल का हलवा भारत की  रसोई की प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाइयों में से एक है, जो स्वाद व सेहत के साथ-साथ धैर्य

Read More »

Gazar Ka Halwa / Carrot Halwa

Gazar Ka Halwa / Carrot Halwa गाजर का हलवा सर्दियों की सबसे लोकप्रिय भारतीय मिठाइयों में से एक है। यह लाल गाजर, दूध, घी और

Read More »

Karonde Ka Achaar

Karonde Ka Achaar करौंदा एक खट्टा-मीठा औषधि गुणों से भरा हुआ फल है, जिससे बना अचार स्वाद में बहुत स्वादिष्ट होता है। करौंदे का अचार

Read More »

kathal pickle jackfruit pickle

Kathal Pickle (Jackfruit Pickle) कटहल का अचार उत्तर भारत में अत्यधिक पसंद किया जाता है। कटहल के अचार को बहुत शौक से खाया भी जाता

Read More »

Vegetable Oats Recipe

Vegetable Oats Recipe Vegetable Oats वेजिटेबल ओट्स एक हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला नाश्ता है। यह फाइबर, प्रोटीन और ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर

Read More »

Kathal Pickle

KATHAL ACHAR   कटहल का अचार एक प्राचीन पारंपरिक भारतीय अचार है, जो कच्चे कटहल (Green Jackfruit) से बनाया जाता है।यह सब्जी के साथ-साथ अचार

Read More »

Onion Pickle

ONION PICKLE प्याज़ का अचार क्या है? प्याज़ का अचार एक स्वाद से भरपूर और चटपटा भारतीय अचार है, जिसे कच्चे प्याज़, मसालों और तेल

Read More »

Amla Pickle

AMLA PICKLE आँवला का अचार बनाने की विधि आँवला का अचार एक पारंपरिक और स्वास्थ्य से भरपूर भारतीय अचार है। यह स्वाद में खट्टा-तीखा होता

Read More »

Karonde Ka Achaar

karonde Ka Achaar  करोंदे का अचार रेसिपी करोंदे का अचार – विवरण करोंदे का अचार एक पारंपरिक भारतीय अचार है, जो ताज़े करोंदे (करौंदा) से

Read More »

Garlic Pickle

GARLIC PICKLE    लहसुन का अचार रेसिपी (Garlic Pickle)  लहसुन का अचार – संक्षेप में भारत के लोग अचार के बहुत ज्यादा शौकीन होते हैं

Read More »

Redchilly Stuffed Pickle

RED CHILLY STUFFED PICKLE  लाल मिर्च भरवा अचार रेसिपी (Traditional North Indian Style) यह रहा लाल मिर्च के अचार के बारे में छोटा और सुंदर

Read More »

Gobhi Gazar Shalgam Pickle

Gobhi Gazar Shalgam Pickle गोभी-गाजर-शलजम का अचार एक पारम्परिक उत्तर भारतीय विंटर स्पेशल अचार है, जो सर्दियों में खूब बनाया जाता है। इसमें तीनों सब्ज़ियाँ—गोभी,

Read More »

Cauliflower Pickle

CAULIFLOWER PICKLE गोभी का अचार एक पारम्परिक भारतीय स्वादिष्ट अचार है जो ताज़ी गोभी, गाजर, हरी मिर्च और सुगंधित मसालों के साथ बनाया जाता है।

Read More »

Carrot Pickle

CARROT PICKLE  गाजर का अचार (Carrot Pickle Recipe) – Step-by-Step   गाजर का अचार एक हल्का, कुरकुरा, खट्टा-तीखा और बेहद स्वादिष्ट अचार है जो पराठे,

Read More »

Mixed Vegetable Pickle

MIXED VEGETABLE PICKLE Here is a complete, detailed, blog-ready Mixed Vegetable Pickle (Mix Veg Achar) recipe in clear steps.  Mixed Vegetable Pickle Recipe (Mix Veg

Read More »

Green Chily Pickle

GREEN CHILLY PICKLE GREEN CHILLY PICKLE   🌶 हरी मिर्च का अचार रेसिपी  हरी मिर्च का अचार एक तीखा, खट्टा और बेहद स्वादिष्ट भारतीय अचार

Read More »

Lemon Pickle

LEMON PICKLE  रेसिपी 2: नींबू का अचार (Nimbu Ka Achaar) – उत्तर भारतीय स्टाइल नींबू का अचार खट्टा, हल्का कड़वा, मसालेदार और बहुत दिनों तक

Read More »

Aam ka achar banane ki vidhi

Aam ka achar banane ki vidhi भारत में गर्मियों का मौसम आते ही रसोई में एक खुशबू फैल जाती है — कच्चे आमों और मसालों

Read More »

Matar Kachori

Matar Kachori मटर कचौरी एक बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरी स्नैक रेसिपी है, यह मसालेदारडीप फ्राई किया हुआउत्तर भारत के व्यंजनों में विशेष रूप से प्रसिद्ध

Read More »

Vegetable Sandwich

वे‍जिटेबल सैंडविच क्या है ? वे‍जिटेबल सैंडविच एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता या लंच का एक अच्छा विकल्प है जिसमें ताजी सब्जियां,cheese  ब्रेड स्लाइस के

Read More »

Besan Chilla Recipe

बेसन चीला क्या है ? बेसन चीला एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है जो चने के बेसन से बनाया जाता है यह एक हल्का पौष्टिक और

Read More »

Vegetable Upma Recipe

वेजिटेबल उपमा क्या है वेजिटेबल उपमा एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन है जिसे सूजी (रवा) और ताजी सब्जियों से बनाया जाता है यह हल्का पौष्टिक

Read More »

Namkeen Dalia Recipe

नमकीन दलिया क्या है ? नमकीन दलिया एक पारंपरिक भारतीय हेल्दी डिश है जिसे टूटे हुए गेहूं (दलिया) से बनाया जाता है यह स्वादिष्ट हल्का

Read More »

ATTA CHILLA

Add Your Heading Text Here आटा चीला क्या है आटा चीला एक झटपट बनने वाली पारंपरिक भारतीय डिश है जिसे गेहूं के आटे से तैयार

Read More »