Sooji Ki Kheer

Table of Contents

Sooji Ki Kheer

सूजी की खीर एक स्वादिष्ट और आसान कम समय में बनने वाली भारतीय मिठाई है, जो व्रत के बाद, पूजा-पाठ, बच्चों के लिए और जल्दी बनने वाली खीर के रूप में बहुत पसंद की जाती है। यह हल्की, सुपाच्य और तुरंत ऊर्जा देने वाली होती है।यह खीर छोटे बच्चों के लिए भी उपयुक्त है।  इसमें सभी आवश्यक पोषण मौजूद होते हैं सूजी की खीर को दोपहर और रात के खाने में मिठाई के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।  सूजी की खीर देसी घी और ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर के बनाई जाती है। घर में ही आसानी से मिलने वाले सामानों से यह आसानी से कम समय में बनकर तैयार हो जाती है और आपके मीठे खान की इच्छा को जल्दी ही पूरा कर देती है। 

.

आवश्यक सामग्री

  • सूजी (रवा) – 1 कप  

  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर

  • चीनी – 4–5 टेबलस्पून (स्वाद अनुसार)

  • देसी घी – ३ बड़े चम्मच

  • इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच

  • काजू – 8–10 (कटे हुए)

  • बादाम – 8–10 (कटे हुए)

  • किशमिश – 1०-१५  टेबलस्पून

 सूजी की खीर बनाने की विधि (Step by Step)

सूजी भूनना

सूजी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को भूनना अत्यधिक आवश्यक होता है इसे भूनने में ज्यादा समय नहीं लगता है सिर्फ आप इसको कम आंच  पर घी डालकर 4 से 5 मिनट तक भून करके एक किनारे रख दें उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर हल्की खुशबू आने तक भूनें। रंग बदलने न दें।

2️- दूध पकाना

दूसरे बर्तन में दूध उबाल कर रखें ।
अब भुनी हुई सूजी को धीरे-धीरे दूध में डालते जाएँ और लगातार चलाते रहें।

3️⃣ खीर पकाना

अब मध्यम आंच पर 8–10 मिनट सूजी को पकाए पकाएँ, जब तक सूजी अच्छे से गल न जाए और खीर गाढ़ी न हो जाए।

4️⃣ मिठास और स्वाद

अब चीनी, इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स डालकर 2–3 मिनट और पकाएँ।

5️⃣ परोसना

गैस बंद करें। सूजी की खीर गरम या ठंडी – दोनों तरह से परोस सकते हैं।

 सूजी की खीर का पोषण मूल्य

(Nutritional Value – प्रति 1 कटोरी)

पोषक तत्व

मात्रा

कैलोरी

180–210 kcal

कार्बोहाइड्रेट

22–25 ग्राम

प्रोटीन

6–7 ग्राम

फैट

7–8 ग्राम

कैल्शियम

180–200 mg

आयरन

1–1.5 mg

(मान अनुमानित हैं)

सूजी की खीर खाने के फायदे (Health Benefits)

 हल्की और सुपाच्य

 सूजी बहुत हल्की और जल्दी पचने वाली होती है इसलिए यह बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए उपयुक्त है।

✅ ऊर्जा प्रदान करती है

सूजी और दूध मिलकर शरीर को तुरंत ऊर्जा और स्वाद दोनों ही प्रदान करते हैं।

✅ हड्डियों के लिए अच्छी

दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाता है।जो कि बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए ऐसी अवस्था में अत्यधिक लाभकारी हो जाता है

✅ कमजोरी में फायदेमंद

बीमारी या उपवास के बाद यह खीर ऊर्जा बढ़ाने में में सहायता करती है।

✅ बच्चों के लिए पौष्टिक

स्वादिष्ट होने के कारण बच्चे इसे आसानी से खा लेते हैं। जो कि कम समय में ही जल्दी उनको ऊर्जा के साथ-साथ पौष्टिकता भी प्रदान करती है

FAQ – सूजी की खीर 

सूजी की खीर कैसे बनाई जाती है?

सूजी को घी में हल्का भूनकर दूध में पकाया जाता है, फिर उसमें चीनी और इलायची ,ड्राई फ्रूट्सडालकर खीर तैयार की जाती है।

Q2️⃣ क्या सूजी की खीर जल्दी बन जाती है?

हां सूजी की खीर बहुत ही कम समय में स्वादिष्टएवं पौष्टिक खीर हैजो की 15 से 20 मिनट में बन जाती है 

Q3️⃣ क्या सूजी की खीर बच्चों के लिए अच्छी है?

हाँ, यह सुपाच्य और पौष्टिक होती है, इसलिए बच्चों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।

Q4️⃣ क्या डायबिटीज़ में सूजी की खीर खा सकते हैं?

डायबिटीज़ में चीनी की जगह शुगर-फ्री या गुड़ की बहुत कम मात्रा का उपयोग करके सीमित मात्रा में खाई जा सकती है। फिर भी एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य ले ले

Q5️⃣ सूजी की खीर कितनी देर तक खराब नहीं होती?

फ्रिज में रखने पर सूजी की खीर 24 घंटे तक सुरक्षित रहती है।

Q6️⃣ क्या सूजी की खीर व्रत या पूजा में बनाई जा सकती है?

हाँ, सूजी की खीर पूजा-पाठ और भोग के लिए उपयुक्त मानी जाती है (व्रत की मान्यता अनुसार)।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *