HOW TO MAKE LAL( RED) MASOOR DAL

INGREDIENTS

लाल मसूर दाल कैसे बनायें 

 

मसूर  दाल – 100  ग्राम

प्याज – 1 बड़ा

टमाटर – 1 बड़ा  साइज के

लहसुन – 1 बड़ा चम्मच कसा हुआ

जीरा – 1 चम्मच

सरसो दाना  १/२ टी स्पून 

नमक स्वाद अनुसार

धनिया पाउडर – 1चम्मच

हल्दी – ½ छोटा चम्मच

हींग                    –  चुटकी भर

लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच 

हरी मिर्च – 1 

पानी – 2 कप

घी/तेल – 2 बड़े चम्मच

सूखी लाल मिर्च-1 

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

गरम मसाला पाउडर – ½ छोटा चम्मच

कसूरी मेथी – ½ छोटी चम्मच

 धनिया पत्ता  – 2

कढ़ी पत्ता  -६,७ 

STEP BY STEP PROCESS

लाल मसूर दाल बनाने के लिए मसूर दाल को भी कम से कम  से 1 घंटे तक आप पानी में अच्छी तरीके से भिगोकर रख सकते हैं I इसके बाद इसे साफ पानी में कुछ देर तक भिगोकर के रखें I

लाल मसूर दाल को भी आप कुकर और हांड़ी  दोनों में ही बना सकते हैं I

 

3- कुकर में मसूर दाल बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में घी या तेल गर्म कर दें, घी से इसके स्वाद में बढ़ोतरी हो जाती है Iइसके बाद इसमें जीरा, सरसों दाना, कढ़ी पत्ता,बारीक़ कटी हरी मिर्ची, तेज पत्ता थोड़ी सी ही दाल  करके तेल में सोते करे I

 जब मसाला अच्छी तरीके से खुशबू के साथ-साथ पकने लगे इसमें टमाटर डाल दे और उसमे सारे मसाले नमक,लालमिर्च,कश्मीरी लाल मिर्ची,हल्दी,धनिया पाउडर,डाल  के मसाला पकने तक पकाये I

 

5- इसके बाद इसमें दाल डाल के ५ मिनट  तक कम आंच पैर पकायेI

 

6-अब इसमें ऊपर से धनिया पत्ता,कश्मीरी लाल मिर्ची ,गरम मसाला डाल कर सर्वे करे I

SUGGESTIONS-


 लाल मसूर दाल बनाने के लिए आप लाल मसूर के साथ थोड़ी सी मूंग दाल दो से तीन चम्मच के भी मिला सकते हैं इससे भी दाल का स्वाद अत्यधिक बढ़ जाता हैI

२- अगर आप लाल मसूर की दाल को हांडी में बना रहे हैं तो जो मसाला आप कुकर में पहले बनाते हैं वही हांडी में आपको इस तरीके से बनाना है I इसके बाद दाल डालकर उसे अच्छी तरीके से भूनने के बाद और पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर के उसे पकाए,

इस प्रकार की दाल को हांडी में बनने से वह खड़ी-खड़ी रहती है और देखने में भी अत्यधिक सुंदर दिखती हैI

३- दाल को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप एक छौक के बर्तन में घी थोड़ी सी जीरा, हींग,कटी हरी मिर्च, साबुत लाल मिर्च डालकर के ऊपर से छौक लगा सकते हैं I

 

Nutritional Value 

Nutritional Value of Lala Masoor Dal (per 100 grams, uncooked):

  1. Calories: 340-350 kcal
  2. Protein: 25 grams
  3. Carbohydrates: 60 grams
  4. Dietary Fiber: 15-17 grams
  5. Fat: 1-2 grams
  6. Iron: 6.5-7.5 mg
  7. Calcium: 60-70 mg
  8. Potassium: 600-700 mg
  9. Vitamin B6: 0.5 mg
  10. Magnesium: 50-60 mg
  11. Folate (Vitamin B9): 400 mcg

 

BENEFITS OF LAL MASOOR DAL 

1-भरपूर प्रोटीन: लाल मसूर दाल पौधे-आधारित प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो  शाकाहारी भोजन खाने वालों  के लिए आदर्श बनाता विकल्पहै। यह मांसपेशियों की मरम्मत और शरीर के समस्त कार्यों में मदद करता है।

 

2- उच्च फाइबर: यह आहार फाइबर से भरपूर है, जो पाचनक्रिया में सहायता करता है, कब्ज को रोकने में मदद करता है और आंतों को स्वस्थ रखता हैI

 

3- वसा में कम: वसा में कम और कोलेस्ट्रॉल से मुक्त होने के कारण, यह हृदय-स्वस्थ भोजन अच्छा विकल्प है जो वजन नियंत्रण और हृदय को स्वस्थ रखता है I

 

4-आयरन से भरपूर: उच्च आयरन सामग्री एनीमिया से लड़ने और हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करती है, जो शरीर में ऑक्सीजन के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है।

 

हृदय स्वास्थ्य – दाल में  वसा कम और पोटेशियम अधिक होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

 

नियंत्रित रक्त शर्करा-रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है: लाल मसूर दाल में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो इसे मधुमेह वाले लोगों के लिए फायदेमंद बनाता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और ऊर्जा का एक स्थिर स्रोत प्रदान करता है।

 

भरपूर एंटीऑक्सीडेंट– इस दाल में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं, जिससे क्रॉनिक बीमारियों और समय से पहले बुढ़ापे का खतरा कम होता है।

 

स्वस्थ हड्डियां- लाल मसूर दाल हड्डियों को स्वस्तथा प्रदान करती है लाल मसूर दाल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में योगदान करते हैं।

 

प्रतिरक्षा को बढ़ाता है: विटामिन और खनिजों, विशेष रूप से फोलेट और विटामिन बी 6 से भरपूर होने के कारण, यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और समग्र स्वास्थ्य का समर्थन करता है।

 

वजन कम  लाल मसूर दाल वजन कम करने में सहायता करती है यह कैलोरी में कम है, फिर भी अत्यधिक संतोषजनक है, भूख को नियंत्रित करने और आवश्यक पोषक तत्वों का त्याग किए बिना वजन घटाने के लक्ष्यों का समर्थन करने में मदद करता है।

 

आहार में कैसे सम्मिलित करें:

लाल मसूर दाल का उपयोग सूप, स्टू, दाल और सलाद में किया जा सकता है। यह जल्दी पक जाती है और इसे आसानी से रोज़मर्रा के भोजन में शामिल किया जा सकता है।

 

संक्षेप में, लाल मसूर दाल पोषक तत्वों से भरपूर एक फली है जो पाचन, हृदय स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा में सुधार सहित कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है, जो इसे संतुलित आहार के लिए एक मूल्यवान अतिरिक्त बनाती है।

 

Rabdi

Rabdi (Rabdi राबड़ी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो धीमी आंच पर लगातार दूध को चलाते हुए दूध को गाढ़ा करके बनाई जाती है। इसका

Read More »

Chawal Ki Kheer

Chawal Ki Kheer Chawal Ki Kheer चावल की खीर उत्तर भारत की सबसे पारंपरिक और प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। किसी भी तरह का

Read More »

Nariyal Ke Ladoo

Nariyal Ke Ladoo नारियल के लड्डू एक स्वादिष्ट, झटपट बनने वाली और पौष्टिक से भरी हुई मिठाई है। इस विशेष रूप से  व्रत, त्योहार, पूजा,

Read More »

Makhane ki kheer

Makhane ki Kheer मखाने की खीर एक बेहद पौष्टिक, स्वादिष्ट और हल्की भारतीय मिठाई है, जिसे व्रत, पूजा-पाठ, उपवास, बच्चों और हेल्दी डाइट में खूब

Read More »

Sooji Ki Kheer

Sooji Ki Kheer सूजी की खीर एक स्वादिष्ट और आसान कम समय में बनने वाली भारतीय मिठाई है, जो व्रत के बाद, पूजा-पाठ, बच्चों के

Read More »

Atta Ladoo

Atta Ladoo आटे के लड्डू भी एक प्रसिद्ध पारंपरिक भारतीय मिठाई हैं, जो विशेष रूप से सर्दियों, प्रसव के बाद, कमजोरी और पूजा-पाठ में बनाए

Read More »